नोएडा में दुकान के मालिक पर किराएदार ने बोला जानलेवा हमला
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:24 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव में किराने की दुकान चलाने वाले दुकानदार व उसके परिजनों ने मकान मालिक के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। दरअसल दुकानदार का मकान मालिक से किराए तथा उधार के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित मकान मालिक ने इस मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ थाना फेस-3 के दर्ज कराया है।
क्या है पूरा विवाद? Noida News
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-70 बसई गांव में रहने वाले गौरव कुमार ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उनका एक मकान ग्राम गढ़ी चौखंडी में है। जिसकी देखरेख उसके पिता श्रीनिवास करते हैं। उनके गले का ऑपरेशन होने के कारण वह बोलने में असमर्थ हैं। 23 जुलाई को वह गढ़ी गांव में अपने मकान का सबमर्सिबल ठीक कर रहा था इस दौरान उनके मकान में पिछले 5 वर्षों से दुकान चला रहे अमित, अंकित, उनकी मां भारती व बहन अंजलि ने गाली- गलौज शुरू कर दी। उसने जब इस बात का विरोध किया तो अमित व अंकित लोहे की रॉड तथा उसकी मां भारती व बहन अंजलि डंडा लेकर पिता पर टूट पड़े। चारों ने डंडे व लोहे की रॉड से उसके साथ मारपीट की।
मकान मालिक का फोड़ा सिर
रॉड लगने के कारण उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान उसकी सोने की चेन व जेब से 3200 गिर गए। किसी तरह उन लोगों से बचकर बाहर भागे उसके पड़ोसी नितिन ने उसे अपनी बाइक पर बैठ कर थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि पीड़ित और किराएदारों के बीच किराए तथा उधर के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी अमित ने अपनी बहन अंजलि की शादी में गौरव कुमार के पिता से पैसे उधार लिए थे जिन्हें वह वापस नहीं लौट रहे थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।