नोएडा में राज्यमंत्री व डीएम ने जो पौधे लगाए उसपर चलाया ट्रैक्टर
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:28 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 05:28 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार व प्रभागीय वन अधिकारी द्वारा पृथला खंजरपुर गांव में लगाए गए पौधों को 4 लोगों ने ट्रैक्टर चला कर नष्ट दिया। इस संबंध में वन विभाग के बीट प्रभारी ने दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर 113 में मुकदमा दर्ज कराया है।
वृक्षारोपण में लगाए गए पौधो को किया नष्ट
वन विभाग के बीट प्रभारी महेंद्र पाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 9 अगस्त को उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार तथा स्कूल के बच्चों द्वारा काकोरी कांड के अवसर पर पृथला खंजरपुर गांव में ग्राम सभा भूमि पर वृक्षारोपण किया गया था। इस अवसर पर 5100 पौधे लगाए गए थे तथा करीब 1800 पौधे लगाने के लिए रखे गए थे। 20 अगस्त की रात्रि को पृथला खंजरपुर गांव के अरुण कुमार, सुभाष, बाबूराम व लाला ने ट्रैक्टर व हेरो के द्वारा जुताई कर पौधारोपण किए गए पौधों को नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश में पौधों को नष्ट किया है। वन विभाग के बीट प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।