Noida News : सेक्टर-40 में निवासियों ने मिलकर लगाए पौधे
भारत
चेतना मंच
14 Jun 2022 06:39 PM
Noida : नोएडा । पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सेक्टर-40 आरडब्ल्यूए के सदस्यों व सेक्टरवासियों ने मिलकर पौधे लगाए।
सेक्टर-40 आरडब्ल्यूए ने ओएनजीसी के मियावाकी अर्बन फारेस्ट अभियान के तहत सेक्टर के सी ब्लॉक में पौधा रोपण किया गया। इस दौरान आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष ए.के. सहगल, के.एल. नरसिम्हा, रजनीश शर्मा, अशोक शर्मा, श्रीमती पूनम शर्मा व सेक्टर में रहने वाली महिलाओं और बच्चों ने लगभग 100 पौधे लगाए। उद्यान विभाग के आंनद मोहन व फोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, के.के. जैन आदि ने सेक्टरवासियों को पौधा रोपण के प्रति जागरूक किया।
ओएनजीसी द्वारा प्लास्टिक वेस्ट से बनाई गई छोटी बेंच भी पार्क में लगाई गई। सेक्टरवासियों ने इस दौरान निर्णय लिया कि सेक्टर में प्लास्टिक बेस्ट जमा करके उसे ओएनजीसी को दिया जाएगा।