
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)रितु माहेश्वरी ने आज सेक्टर-135 तथा 50 में नए डॉग शेल्टर का शुभारंभ किया।
इस मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के उप महाप्रबंधक एस.पी. सिंह, ओएसडी इंद्र प्रकाश सिंह, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी, जनस्वास्थ्य। के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक आर.के. शर्मा तथा आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मौजूद थे।
आरडब्ल्यूए को समर्पित किए गए इस नए डॉग शेल्टर में कुत्तों के रखने, इलाज, टीकाकरण, बांध्याकरण व खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी। एक शेल्टर में अधिकतम 15 कुत्ते रहेंगे। शेल्टर 15 फीट लंबे व 15 फीट चौड़े तथा ग्रिल से कवर्ड है। यहां पर फीडिंग प्वाइंट भी बनाया जाएगा।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-93बी तथा सेक्टर-34 में भी अप्रैल के प्रथम सप्ताह में नए डॉग शेल्टर बनकर तैयार हो जाएंगे। इन सभी के संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए को करनी होगी।