
Noida News जुगल बल्लभ श्री राधा कृष्ण मंदिर ग्राम झट्टा में श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर से राधा वल्लभ कीर्तन एवं भजन का गुणगान करते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा ग्राम के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां पंडित राकेश कृष्णा शास्त्री ने भागवत की पूजा अर्चना की और पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई। परिकर्मा मार्ग पर बाबूराम चौहान निवास पर दूध-ठंडाई प्रसाद का वितरण किया गया।
कथा व्यास पंडित राकेश कृष्णा शास्त्री ने अपने प्रवचनों में उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत पुराण की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। मनुष्य कथा सुनने मात्र से जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है।
अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सुखबीर प्रधान, हरिराम चौहान, बाबूराम चौहान, रोहताश चौहान, मनोज चौहान, बलबीर चौहान, लखीचंद शर्मा, रामबीर शर्मा, चंद्रपाल नंबरदार, महावीर बोहरा, बेगराज भाटी, एडवोकेट दयाराम सिंह रावत, अधिवक्ता जितेन्द्र चौहान, बीर सिंह टाइगर, उधम टाइगर, फूलसिंह प्रधान, जयवीर तंवर सहित अनेक लोग मौजूद थे।