
Noida News : सेक्टर-41 में रहने वाले एक युवक के लैपटॉप व नगदी पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाना सेक्टर-39 पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
सेक्टर-41ए ब्लॉक में ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले शुभम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गत 13 सितंबर की सुबह उसके कमरे से लैपटॉप व बैग चोरी हो गया। चोरी गए बैग में उसका पर्स रखा हुआ था, जिसमें कुछ नगदी व जरूरी कागजात रखे हुए थे।
Noida News : चोरी होने की जानकारी मिलने पर उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो पता चला कि सुबह के समय करीब 6:30 बजे एक ही व्यक्ति उसके कमरे में आता हुआ दिख रहा है। जाते समय उसकी पीठ पर लैपटॉप बैग टंगा हुआ था।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। Noida News
Noida News : गेस्ट हाउस से युवती का लैपटॉप चोरी, कर्मचारी ने बदसलूकी भी की
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।