Noida News : सेक्टर-68 में आयकर विभाग व जीएसटी टीमों ने की छापेमारी
Income Tax Department and GST teams raid in Sector-68
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:06 AM
Noida : नोएडा। सेक्टर- 68 में आयकर विभाग तथा जीएसटी की टीमों ने संयुक्त रूप से एक एक्सपोर्ट हाउस में छापेमारी की। यह छापेमारी कल रात से शुरू हुई जो आज भी जारी रही।
Noida News :
सूत्रों के मुताबिक सेक्टर-68 में यूनाइटेड एक्जिम नामक एक्सपोर्ट कंपनी समूह की इकाई तथा दफ्तर है। इस समूह की नोएडा में सेक्टर-62, 63 तथा फेस-2 में कई अन्य इकाईयां हैं। आयकर विभाग तथा जीएसटी की चार टीमों ने यहां पर कल रात छापेमारी शुरू की। इस दौरान आयकर विभाग की टीमों ने कंपनी को निर्यात तथा भुगतान संबंधी अन्य लेनदेन के दस्तावेज खंगाले।
Noida News :
खबर लिखे जाने तक छापेमारी की यह कार्यवाही जारी थी। हालांकि आयकर विभाग तथा जीएसटी विभाग द्वारा अभी तक छापेमारी की कोई औपचारिक जानकारी मीडिया को नहीं दी गयी।