Noida: नोएडा । विधानसभा चुनाव(Assembly Election) में हवाला के जरिए पैसा खपाने को लेकर कुछ लोगों के निजी ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम छापा मारी की। इस कड़ी में सेक्टर-50 के ए-6 में रहने वाले रिटायर्ड डीजीपी के यहां भी छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी कल दोपहर बाद शुरू हुई जो आज सुबह तक जारी रही। हालांकि टीम ने इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। थाना सेक्टर-49 से पुलिस फोर्स मांगी गई थी जो टीम को मुहैया करा दी।आयकर विभाग (Income tax department)की टीम ने नोएडा, गाजियाबाद के 2 घरों में सर्वे शुरू कर दिया जिसमें नोएडा की सेक्टर-50 के ए-6 में रहने वाले रिटायर्ड डीजीपी रामनारायण के यहां भी छापेमारी की सूचना है।
लेकिन अब तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उनके यहां से टीम ने क्या-क्या बरामद किया है।सूत्रों के मुताबिक यहां बेसमेंट में प्राइवेट लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराई जाती थी। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने यहां से कुछ रकम भी बरामद की है।