Noida News:पेट्रोलिंग बढ़ायें व अपराधियों पर शिकंजा कसें: कमिश्नर
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 11:52 PM
नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर आलोक कुमार सिंह के द्वारा अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था लव कुमार व अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय की उपस्थिति में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए नोएडा जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ देर रात पुलिस उपायुक्त कार्यालय सेक्टर-6 में मीटिंग की गई।
पुलिस कमिश्नर द्वारा मीटिंग के दौरान मुख्यत: आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मॉल, मैट्रो स्टेशन, भीड-भाड वाले स्थानों पर पेट्रोलिंग/पैदल मार्च करते हुये संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग किये जाने एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। मीटिंग के दौरान पुलिस उपायुक्त नोएडा जोन राजेश एस, अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह, ए0सी0पी प्रथम नोएडा जोन अंकिता शर्मा, ए0सी0पी0 द्वितीय नोएडा जोन रजनीश वर्मा, ए0सी0पी0 तृतीय नोएडा जोन मौजूद रहे।