
Noida News (चेतना मंच)। एमिटी विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष व प्रसिद्ध शिक्षाविद् डा. अशोक कुमार चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश की वाइस चांसलर डा. बलविंदर शुक्ला और एमिटी कैपिटल वेंचरस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमोल चौहान द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर छात्रों को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा. अशोक कुमार चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश व उत्साह के साथ मना रहा है, यह हमारे देश प्रेम, समर्पण और बलिदान का प्रतीक है। एमिटी सदैव छात्रों की युवा शक्ति के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सहयोग देता रहा है और सदैव देता रहेगा। किसी भी राष्ट्र के निर्माण युवाओं की भागीदारी बेहद आवश्यक है जो विभिन्न क्षेत्रों जैसे रक्षा, नीति निर्माण, अनुसंधान आदि में सहयोग करके देश की उन्नति में सहायक बनते है और एमिटी सदैव छात्रों को प्रोत्साहित करता है।
[caption id="attachment_107938" align="alignnone" width="972"]
Noida News in hindi[/caption]
डा. चौहान ने कहा कि आज विश्व में कोई भी संस्थान व छात्र एमिटी के छात्रों का मुकाबला नहीं कर सकते है। अगर आज हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि देश को विश्व में सर्वशक्तिमान बनायेगें तो वह युवाओं के बल पर ही संभव है। डा. चौहान ने छात्रों को सफलता का मूल मंत्र देते हुए सदैव ईश्वर में विश्वास रखने, अच्छा स्वास्थ्य, भावनात्मक स्थिरता का आर्शीवाद दिया।
एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश की वाइस चांसलर डा. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि आज बहुत ही प्रसन्नता का दिन है जब हम सब मिलकर एक साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहे है और हमें आजादी दिलाने वाले शहीदों और सेनानियों सहित हर पल देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर रहे है। एमिटी कैपिटल वेंचरस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमोल चौहान ने कहा कि आज सारा विश्व भारत के जनसांख्यिकीय विभाजन से प्रभावित है क्योंकि आज देश में युवाओं की संख्या सबसे अधिक है जो एक नया आयाम स्थापित कर रहे है। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये और नृत्य प्रस्तृति भी दी गई। Noida News in hindi