Noida News: भारत तभी तक लोकतांत्रिक जब तक हिन्दु बाहुल्य: दत्तात्रेय होसबोले
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 10:26 PM
Noida: नोएडा । भारत तभी तक लोकतांत्रिक रहरेगा जब तक हिन्दु बाहुल्य रहेगा। जिस प्रांत व क्षेत्र में हिन्दु की संख्या कम है वहां राष्ट्रीयता का ह्रास देखने को मिलता है। यह उद्गार व्यक्त किए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने। वे सेक्टर-12 के भाउराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में विभाजनकालीन भारत के साक्षी खंड-3-4 का लोकार्पण करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि विभाजन तो कई देशों का हुआ परंतु भारत विभाजन के समय जो अत्याचार हुआ वैसा कहीं और नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय हज़ारों हिन्दू महिलायों ने पद्ममनी का रूप धारण किया। उन्होंने बोला कि जिहादी मानसिकता के कारण विश्व में कई बार और कई जगह रक्तपात हुआ है। जिहादी मानसकिता अभी भी समाप्त नहीं हुई है।
लेखक कृष्णानंद सागर ने बताया कि ग्रंथ लिखने कि प्रेरणा स्वतंत्रता से पहले और ठीक बाद धार्मिक उन्मादियों से देश की रक्षा करने वाले महान विभूतियों से मिली। उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसे महानुभावों से साक्षात्कार लिया और उसी के अनुरूप अध्यायीकरण किया है। उन्होंने बताया विभाजन के समय मुस्लिम समाज ने हिन्दुयों के विरोध युद्ध की घोषणा की थी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी (पूर्व अध्यक्ष, संघ लोक सेवा आयोग) ने कहा कि बहुत सारी समस्याओं का विभाजन ही है। अगर विभाजन नहीं हुआ होता तो पाकिस्तान सीमा पर भारत को सेना रखने के लिए आर्थिक व्यय नहीं करना पड़ता और न ही हमारे हज़ारो सैनकों को बलिदान देना पड़ता। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर द्वारा महाराष्ट्र के सतारा के एक ग्राम में हिन्दू समाज का इस्लाम में धर्म परिवर्तन होने से रोक था। बाबा साहब ने एक्सचेंज ऑफ पापुलेशन का समर्थन किया था।