Noida News : भारतीय किसान संगठन ने जलाया बिजली बिल अधिनियम 2022,सरकार को दी अधिनियम वापस लेने की सलाह
भारत
RP Raghuvanshi
17 Aug 2022 09:42 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Aug 2022 09:42 PM
Noida : नोएडा। भारतीय किसान संगठन ने सरकार द्वारा लाए गए बिजली बिल अधिनियम 2022 को जनविरोधी बताया है। संगठन ने विरोध जताने के लिए नोएडा महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र वशिष्ठ के नेतृत्व में गिझौड स्थित सेक्टर-53 में बिजली बिल अधिनियम 2022 की प्रतिलिपि जलाई। सुरेन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि मोदी सरकार ने 2019 में बिजली (संशोधन) विधेयक 2020 पेश किया था, जब उनके तत्कालीन संयुक्त सचिव, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय संजय अग्रवाल ने 9 दिसंबर 2021 को लिखित पत्र में कहा था कि बिजली (संशोधन) विधेयक 2020 को संसद में तब तक पेश नहीं किया जाएगा जब तक कि इस मामले पर किसान संगठनों या एसकेएम से चर्चा नहीं हो जाती है।
8 अगस्त, 2022 को संसद में विद्युत संशोधन विधेयक 2022 पेश किया गया जो देश के किसानों के साथ विश्वासघात है।
उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से केंद्र सरकार बिजली क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपना चाहती है, जिससे भविष्य में किसानों के हितों को नुकसान होगा और उन्हें कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। इस मौके पर अनिल कुमार, संदीप, दिलीप, चंद्रकांत, जफर मोहम्मद चांद, चरण सिंह, जफर मोहम्मद, हरीश, पवन शर्मा, ललित शर्मा, चड्डा सिंह, सुरेश, रईसुद्दीन, शाहरुख खान, कुंवर पाल, जितेंद्र व खगेश्वर आदि लोग मौजूद रहे।