नोएडा के फोर्टिस अस्पताल की आईसीयू में भर्ती हुए इंडियन आइडल विनर पवनदीप
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:35 PM
Noida News : इंडियन आइडल विजेता उत्तराखंड निवासी पवनदीप का अमरोहा में एक्सीडेंट गया है। पवनदीप कार से दिल्ली जा रहे थे उसी समय उनकी कार एक कैंटर से टकरा गई, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। पवनदीप को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।
गजरौला में खड़े कैंटर में जा घुसी कार
दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता एवं उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर पवनदीप राजन हादसे का शिकार हो गए। उनके दो साथी भी घायल हुए हैं। तीनों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया है। नोएडा में उन्हें फोर्टिस अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। पवनदीप राजन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके दोनों पैर व हाथ में फ्रैक्चर है। उत्तराखंड के जिला एवं कस्बा चंपावत के सिलेन टॉक निवासी सिंगर पवनदीप राजन अपने साथी अजय महर व चालक राहुल सिंह के साथ रविवार की रात करीब 2:30 बजे कार में सवार होकर चंपावत से दिल्ली जा रहे थे। गजरौला में हाईवे पर सीओ दफ्तर के सामने कट पर खड़े एक कैंटर में कार पीछे से घुस गई।
नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में हैं भर्ती
वहां से प्राथमिक उपचार के बाद पवनदीप राजन सहित उनके साथी को नोएडा के लिए रेफर कर दिया। जहां उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बता दें कि पवनदीप राजन ने इंडियन आईडल 12 जीता था और उसी के बाद उत्तराखंड सरकार ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर घोषित किया था। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि सिंगर की गाड़ी के चालक को झपकी आने पर यह हादसा हुआ था। सिंगर की हालत नाजुक है। हालांकि उन्होंने किसी भी कार्रवाई से इनकार करते हुए लिखित रूप में दिया है। यह हादसा चालक को झपकी आने पर हुआ। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सिंगर पवनदीप राजन के दोनों पैर व हाथ मे फैक्चर हो गया। चालक व साथी को भी चोट आई हैं। हादसे के बाद जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद ही उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया है। Noida News