Infant Fall Accident: माँ के सामने ही खेलते हुए छत से गिरी डेढ़ साल की मासूम,अस्पताल में हुई मौत
noida
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:35 AM
Infant Fall Accident, Noida News : गढ़ी चौखंडी गांव के शिवम एनक्लेव कॉलोनी में बीती शाम एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। डेढ़ साल की मासूम हर्षविका दूसरी मंजिल की छत पर परिजनो के सामने ही खेल रही थी। छत पर बच्ची की माँ और घर के दूसरे लो भी बैठे हुए थे । इस दौरान खेलते खेलते वह रेलिंग के पास आ गई और फिसल कर छत से नीचे आ गिरी।
दूसरी मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत
हिन्दी न्यूज़, Infant Fall Accident: दीपक शुक्ला अपने परिवार सहित शिवम एनक्लेव में रह रहे हैं। शुक्रवार की शाम को उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी हर्षविका दूसरी मंजिल की छत पर खेल रही थी। इस दौरान परिजन भी उसके आसपास ही बैठे थे। हर्षिविका खेलते खेलते रेलिंग के पास पहुंच गई इस दौरान वह अचानक नीचे जा गिरी।
Infant Fall Accident, Noida News
उपचार के दौरान हुई मौत
बच्ची की मौत से घर में मचा कोहराम
नोएडा हिन्दी खबरे, Infant Fall Accident: दूसरी मंजिल से गिरने के कारण बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान हर्षविका ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना फेस-3 पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। मासूम बच्ची की दुखद मौत के बाद से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है।
ग्रेटर नोएडा / नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect withus on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube