
Noida News (चेतना मंच)। भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि एक तरफ देश के पहलवान न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस पहलवानों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने पहलवानों का समर्थन करते हुए कहा कि यदि पुलिस ने जोर जबरदस्ती करने का काम किया तो इसका परिणाम गंभीर होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार जहां एक ओर 21वीं सदी में नए संसद भवन का शिलान्यास कर रही है। वहीं हमारे देश के पहलवान न्याय की आस में महीनों से धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संगठन के सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता इकट्ठा होने के बाद पुलिस के आश्वासन पर प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर पहलवानों के साथ न्याय की मांग की गई।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, वीर सिंह भाटी, रेखा सुहाग, विजय प्रताप, गिरीश भाटी, सचिन शर्मा, रामवीर भाटी, इमरान अली, हिमांशु मोहम्मद सादिक, श्रीपाल भाटी, जोगिंदर भाटी, महाकाल भाटी, मोहित नागर, ललित भाटी आदि लोग मौजूद रहे।