
Noida News : एक अंडे की दुकान पर जाकर दो दरोगाओं और एक आरक्षी को डंडा फटकारना भारी पड़ गया। दरअसल, एक दरोगा और आरक्षी ने सड़क किनारे लगाई गई अंडे की दुकान पर डंडे फटकार कर तोड़फोड़ की। दरोगा की इस हरकत को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ी ही गंभीरता लिया है। दोनों दरागाओं और सिपाही को सस्पैंड कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर 113 की चौकी सोरखा के दो उपनिरीक्षक और एक आरक्षी द्वारा सड़क किनारे अंडे की दुकान पर डंडे फटकारे गए थे। आरोप है कि दोनों दरोगाओं ने अंडे की दुकान को तोड़ दिया था। जिसके बाद दरोगाओं की यह हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर द्वारा मामले की जांच डीसीपी नोएडा जोन को सौंपी गई। जिसके बाद चौकी प्रभारी सोरखा उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक आवेश मलिक और आरक्षी मानवेंद्र कुमार को निलंबित किया कर दिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। Noida News