Noida News : सेक्टर-15 में बीमा लोकपाल दिवस का हुआ आयोजन
Insurance Ombudsman Day organized in Sector-15
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:26 AM
Advertisement
Noida News : नोएडा । बीमा लोकपाल दिवस के उपलक्ष में सेक्टर-15 स्थित बीमा लोकपाल कार्यालय में कल स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के चेयरमैन देवाशीष पांडा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। ज्ञात हो कि इसी दिन वर्ष 1998 में बीमा से संबंधित लोक शिकायत निवारण नियमावली को अधिसूचित किया गया था।
Noida News :
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तथा गौतमबुद्घनगर के जिलाधिकारी रहे एनपी सिंह भी मौजूद थे। इसके अलावा नोएडा के बीमा लोकपाल के ओम्बड्समैन बी.प्रधान तथा सचिव अंजना गर्ग भी मौजूद थी। कार्यक्रम में विभिन्न बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। सभी ने आईआरडीएआई के चेयरमैन देवाशीष पांडा का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टीवी स्क्रीन पर संबोधन को सुना। कार्यक्रम के पश्चात सभी बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण में आने वाली दिक्कतों पर चर्चा की तथा कुछ सुझाव भी शेयर किए।
कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण के नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन (एनईए) के पूर्व अध्यक्ष चौ. राजकुमार लोग मौजूद थे। इस कार्यालय में वित्तीय वर्ष-2021-22 के दौरान कुल 2305 शिकायतें मिलीं। जिसमें से 2052 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया। इस तरह शिकायतों के निवारण में इस कार्यालय का योगदान करीब 89 फीसदी रहा जो काफी सराहनीय है।