नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:08 PM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। नोएडा पुलिस ने इस गिरोह के 6 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इन चोरों के पास 10 लग्जरी कारें बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है पकड़े गए चोरों ने वाहन चोरी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
Noida News
नोएडा पुलिस ने शातिर गिरोह किया भंडाफोड़
आपको बता दें कि नोएडा जोन के डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर-112 स्थित भारत हॉस्पिटल के पास से चोरी के फॉर्च्यूनर कार में जा रहे सोनू, मोनू, खलील, राजेश, प्रमोद, अली शेर को गिरफ्तार किया। इनके निशानदेही पर चोरी की कार, क्रेटा कार, एक ब्रेजा कार, एक स्विफ्ट कार, एक टाटा सूमो, एक इको कार सहित 10 कार बरामद की गई। डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर वाहन चोर हैं और लग्जरी गाड़ियों को निशाना बनाते हैं। इनके पास से बरामद फॉर्च्यूनर कार इन्होंने कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र से चोरी की थी। पकड़े गए आरोपियों पर नोएडा दिल्ली गाजियाबाद में वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। Noida News