
Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक अंतर्राष्ट्रीय बेटिंग गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में सामान, 4 लाख रुपये की नकदी व करीब 9 देशों की विदेशी मुद्रा बरामद की है। इनके पास से दो दर्जन से अधिक मोबाइल फोन भी मिले हैं। इनके कई संदिग्ध बैंक खातों को सीज किया गया है। इन खातों में लाखों रुपये जमा हैं। आरोपियों के अन्य खातों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पकड़े गए आरोपी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों पर लोगों को सट्टा खिलाते थे।
थाना सेक्टर 39 पुलिस को सूचना मिली कि सटोरियों का एक गिरोह लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी से ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में छापा मारकर चार आरोपियों को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम गौरव गुप्ता, दिनेश गर्ग, नितिन गुप्ता उर्फ टेस्ला व अजीत सिंह बताए। इनके पास से चार लाख रुपए, विभिन्न देशों की करेंसी, मोबाइल फोन, टीवी व अन्य सामान बरामद हुआ हैं।
पकड़े गए आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद और राजस्थान के रहने वाले हैं। आरोपियों ने कुछ समय पूर्व ही सोसायटी में किराये पर कमरा लिया था। आरोपी यहीं से आईपीएल मैचों पर लोगों को सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे। आरोपियों के पास से विदेशी मुद्रा बरामद होने की वजह से पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।