Noida News : एमिटी विवि में अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
International conference inaugurated at Amity University
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:52 PM
Noida News : नोएडा । एमिटी स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा ''उद्यमिता और सतत व्यापार विकास " विषय पर प्रथम अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन एमिटी विश्वविद्यालय में किया गया। इस सम्मेलन में देश विदेश से अकादमिकों, उद्यमियों, छात्रों ने हिस्सा लिया है।
सम्मेलन का शुभारंभ हीरो इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड के नेशनल बिजनेस हेड पियूष प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि उद्यमी बनने के लिए उद्यमिता का नज़रिया होना आवश्यक है जिससे सतत व्यापार विकास को बढ़ावा मिलेगा। आपको सतत व्यापार विकास को लक्ष्य में रखकर चुनौतियों का निवारण करना चाहिए। कोइ अतिरिक्त विकल्प नही है आपका हर कार्य सतत विकास में सहायक बने और इसके लिए आपको अभी से कार्य करना होगा।
फ्रंास के कॉलेज डे पैरिस के उपाध्यक्ष डा गिलौम फिंक ने संबोधित करते हुए कहा कि हम एमिटी के साथ आपसी सहयोग पर विचार कर रहे है जिससे छात्रों को डबल डिग्री प्रोग्राम, संयुक्त शोध व नवाचार, छात्रों एवं शिक्षकों का आवागमन आदि वैश्विक अनावरण प्राप्त हो सके। डा फिनक ने कहा कि सतत उद्यमिता वर्तमान समय की मांग है और बिजनेस स्कूल के छात्र जो कल भविष्य में देश का नेतृत्व करेगें उनका सहयोग अपेक्षित है।
यूके के यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के अंर्तराष्ट्रीय सहयोग के प्रमुख डा इवान ज्युपिक, एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डा गुरिंदर सिंह, एमिटी स्कूल ऑफ बिजनेस की निदेशक डा सुजाता खंडाई ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन गुडगांव के ग्रेट लेक इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर डा जोन्स मैथ्यु द्वारा किया गया। इस अवसर पर एमिटी स्कूल ऑफ बिजनेस की डिप्टी डायरेक्टर डा रूचि खंडेलवाल, एसोसिएट प्रोफेसर डा दीपा कपूर आदि उपस्थित थी।