"भारत की कला सबसे बड़ी धरोहर" एमिटी के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बोले प्रयाग शुक्ला
Noida News
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 10:48 AM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स द्वारा विजुअल आर्ट्स में नवाचार पर एक दिवसीय अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन एमिटी विश्वविद्यालय में किया गया। एमिटी में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन में अनुभव साझा करते हुए प्रख्यात कला समालोचक और कलाकार प्रयाग शुक्ला ने कहा कि 1963 में जब 23 साल का था तो हुसैन साहब ने मुझे हर वस्तु में कला को देखना सिखाया। जब मैं 15 वर्ष का था तो अखबारों में रंगीन तस्वीरें नहीं हुआ करती थी और आज का वक्त मुझे चकित कर देता है जहां मोबाइल में ही 100 से 1000 के मध्य रंगीन तस्वीरें होती है, अखबारों, बाजारों और मॉल सहित सडकों में रंगीन इमेज मिल जाती है यह एक बहुत बडा़ परिवर्तन है।
कला में आया बड़ा परिवर्तन : प्रयाग शुक्ला
विजुअल आर्ट्स के क्षेत्र में पिछले 100 साल में इतनी बड़ी आजादी हमें वर्तमान में मिली है जो पहले केवल थियेटर तक सीमित थी। उन्होनें कहा कि नवाचार द्वारा ही विकास संभव है, हमारे देश की कला विश्व में सबसे बड़ी धरोहर रही है। कला व्यक्ति के अदंर होती है और आपके द्वारा किया गया कार्य उसे अभिव्यक्त करने का माध्यम है।
Noida News
कला, जीवनशैली और पर्यावरण आपस में जुड़े है
जेयूएक्सटी कंसलटेंट के सीईओ संजय तिवारी ने Amity School of Fine Arts के छात्रो को संबोधित करते हुए कहा कि कला, जीवनशैली और पर्यावरण आपस में जुड़े है। कला के माध्यम से विकसित जीवनशैली स्थायी पर्यावरण को बनाती है। यूएसए के वेस्टर्न कैरोलिना विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ आर्ट एंड डिजाइन के प्रो जॉन जिचा, Amity School of Fine Arts और एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की चेयरपरसन श्रीमती दिव्या चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय के ग्रुप एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा प्रदीप जोशी ने भी छात्रों के सम्मुख अपने विचार रखे।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।