
Noida News : नोएडा के सेक्टर-44 के बालिका कॉलेज में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह में देश-विदेश के लोक नृत्य दलों ने अपने-अपने देशों के संस्कृतिक लोक नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन में भारत के अलावा 9 देश जिनमें पोलैंड, बुल्गारिया, रोमानिया, उज़्बेकिस्तान, श्रीलंका, किर्गिस्तान, थाईलैंड, साउथ कोरिया व भारत के उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, मणिपुर व पंजाब के कलाकार मुख्य रूप से शामिल हुए।
चारु कैसल फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पर्यटन व संस्कृति विभाग की सहायता व यूनेस्को सी ऑफ के सहयोग से यह अंतर्राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर.बी. मिश्रा ने एवं अध्यक्षता सीसीएफ की अध्यक्ष श्रीमती तोशिमा कपूर ने की। इस मौके पर डॉ. नीरज टंडन, पवन कपूर आदि मौजूद रहे।
[caption id="attachment_121393" align="alignnone" width="700"]
Noida News[/caption]
चार दिवसीय लोक नृत्य समारोह में कई देशों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। विदेशी लोक नृत्य ग्रुप में थाईलैंड को प्रथम पुरस्कार ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। दूसरा पुरस्कार ग्रेटर नोएडा के महामाया बालिका इंटर कॉलेज को दुर्गा पूजा लोक नृत्य पर प्रदान किया गया। विशेष ट्रॉफी इंडोनेशिया देश की टीम को दी गई।
विशेष पुरस्कार स्कूल फरीदाबाद टैगोर इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली के अलावा शारदा इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम जे.सी. स्कूल रूद्रपुर उत्तराखं,ड डीएलएफ गाजियाबाद, नेशनल पब्लिक स्कूल, पंचशील नोएडा की टीमों ने भी पुरस्कार जीते।
कार्यक्रम में किर्गिस्तान के राजदूत व रोमानिया के राजदूत, बलदेवराज शर्मा (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश), एडीजे अनिल सिंह एसीपी व शिक्षाविद आदि मौजूद रहे।