Noida News : अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:02 AM
Noida News : नोएडा। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जो अंतरराज्यीय वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 20 बाइक चोरी की बरामद की।एसीपी रजनीश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-24 के थाना प्रभारी ज्ञान सिंह और उनकी टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान सेक्टर-12 पी ब्लॉक के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों को चेकिंग के लिए रोका तो उन्होंने बाइक के कागज नहीं दिखाए। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बाइक चोरी की होना बताया है।
पुलिस ने इन्हें थाने ले गई और वहां इनसे गहनता से पूछताछ की तो पकड़े गए सलमान निवासी पलवल हरियाणा तथा सुमित निवासी गाजीपुर दिल्ली ने पुलिस को बताया कि वह अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। और वे दिल्ली, गाजियाबाद नोएडा आदि जगहों पर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं ।
पुलिस ने इनकी निशानदेही से 20 बाइक चोरी की बरामद की। पकड़े गए शातिर वाहन चोरों से बरामद बाइकों में से 8 बाइक कनेट की गई है, जो इन्होंने नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद से चोरी की थी। बाकी की जानकारी हासिल की जा रही है कि उन्होंने यह बाइक कहां-कहां से चोरी की है।