जन्मदिन के जश्न में कार की छत पर आतिशबाजी करना पड़ा भारी
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:50 AM
Noida News : सोशल मीडिया पर छा जाने की चाहत के लिए लोग कुछ भी कर गुजरते हैं। इन लोगों को ना तो कानून का खौफ है और ना ही जुर्माने की फिक्र है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें चलती स्कॉर्पियो की छत पर पटाखे रखकर आतिशबाजी करते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने गाड़ी की तलाश कर कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी और चालक दोनों को हिरासत में ले लिया है।
Noida News
मामला देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा का है। जहां दोस्त की बेटी के जन्मदिन मनाने गए युवकों ने चलती स्कॉर्पियो की छत पर पटाखे रखकर आतिशबाजी की। जिसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने कमिश्नरेट पुलिस को टैग कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने सांसद प्रतिनिधि की स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।
पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-93 के मेझा गांव में दोस्त की बेटी के जन्मदिन मनाने गए कुछ युवकों ने मंगरौली गांव निवासी सांसद प्रतिनिधि रोहित की स्कॉर्पियो की छत पर पटाखे रखकर आतिशबाजी की। गाड़ी को खुद सांसद प्रतिनिधि चला रहे थे। जिसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर 25 से अधिक लोगों ने कमिश्नरेट पुलिस को टैग कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया है। साथ ही सासंद प्रतिनिधि को हिरासत में ले लिया है।
16 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए 16 सेकंड के वीडियो में चलती स्कॉर्पियो की छत से कुछ लोग आतिशबाजी करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो सेक्टर-93 गेझा गांव का है। जिस स्थान पर आरोपी कार से पटाखे चला रहे हैं। वहां काफी भीड़भाड़ दिख रही है। कार से आतिशबाजी की वजह से आसपास के लोगों को परेशानी होती दिख रही है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद कार को जब्त कर लिया गया है। कार मंगरौली गांव निवासी लोकेश चौहान के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस छानबीन में पता चला है कि कार को मंगरौली गांव निवासी सांसद प्रतिनिधि रोहित चला रहे थे। पुलिस कार सवार अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।