Noida News: जनशक्ति सेवा समिति की बैठक सम्पन्न, धूमधाम से मनाया मुख्य संरक्षक का जन्मदिन
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:33 AM
Noida News: नोएडा (चेतना मंच)। जनशक्ति सेवा समिति की मासिक मीटिंग सोमवार को आहूत की गई। जिसमें नोएडा क्षेत्र के चौराहों पर खराब हो रही रेड लाईटों को ठीक कराने के सम्बन्ध में प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय एवं पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा गया।
जनशक्ति सेवा समिति की बैठक सम्पन्न
नोएडा क्षेत्र में मच्छरों को मारने के लिए फोगिंग किये जाने के सम्बन्ध में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा कानून व्यवस्था को ठीक किये जाने हेतु पुलिस गश्त बढाये जाने के सम्बन्ध में पुलिस प्रशासन को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक ए.एन. धवन का जन्मदिन केक काटकर और उपस्थित सदस्यों द्वारा पटका पहना कर और पुष्प गुच्छ देकर बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस अवसर पर समिति के चैयरमेन रविकान्त मिश्रा, मुख्य संरक्षक ए एन धवन, अध्यक्ष नरेन्द्र चोपड़ा, महासचिव शिव लाल सिंह, कोषाध्यक्ष संजीव कौशिक, जे.एस.अरोरा संरक्षक, आर के गर्ग एवरग्रीन स्वीट के मालिक, अजय बाटला, रामेन्द्र सिंह एल पी एस ग्लोबल स्कूल के मालिक, लोकेश त्रिपाठी, आदि सदस्यों ने मीटिंग में भाग लिया।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।