Noida News : नोएडा । भारतीय सोशलिस्ट मंच ने प्रख्यात समाजवादी जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Noida News :
सेक्टर-11 स्थित कार्यालय पर हुई श्रद्घांजलि सभा में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना ने कहा कि राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं जब-जब अराजक होंगी तब तब लोकनायक जयप्रकाश नारायण याद आएंगे। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण किसी व्यक्ति, दल या सत्ता के विरोधी नहीं थे। उनका मानना था कि कभी-कभी व्यवस्था देश व राज्य के अनुकूल व्यवहार नहीं करती। ऐसे में समाज को जीवंत और विकास को गति देने के लिए उसमें परिवर्तन जरूरी होता है। इसके लिए संघर्ष पूरी तरह से लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित होना चाहिए।
जिला अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि जयप्रकाश नारायण का मानना था कि व्यवस्था आमजन की हितैषी हो और उसमें अहंकार, भ्रष्टाचार की गंदगी न हो। इसे साफ करने की जिम्मेवारी बुद्धिजीवियों व युवाओं के कंधे पर होती है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत, राष्ट्रीय, देवेन्द्र गुर्जर जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर, सचिव नरेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मौ यामीन, जिला उपाध्यक्ष विक्की तंवर ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस मौके पर गौरव, पप्पू ,गुलशन चावला, रमेश आदि मौजूद रहे