
Noida News (चेतना मंच)। सोरखा गांव में किराये पर रहने वाले एक युवक ने अपने पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी कर ली। पीडि़त की शिकायत पर थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सोरखा गांव में सुंदर यादव के मकान में किराये पर रहने वाले केशवदास पुत्र रामप्रसाद अपने परिवार के साथ बाहर गए थे। कुछ समय बाद जब वापस लौटे तो उन्हें कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोरों ने उनके घर से चांदी के जेवरात और कुछ नकदी चोरी कर ली है। उन्होंने पड़ोसी फिरोज पुत्र सरफुद्दीन पर चोरी का शक जताते हुए थाना सेक्टरी-113 में मुकदमा दर्ज कराया।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी फिरोज से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। फिरोज की निशानदेही पर केशवदास के कमरे से चोरी की गई चांदी की दो चूड़ी, अंगूठी, नाक की लोंग व अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।