Noida News : पत्रकार की भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए: प्रो. मारवाह
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:06 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:06 AM
Noida : नोएडा । विश्व संवाद केंद्र और प्रेरणा शोध संस्थान न्यास ने यथार्थ हॉस्पीटल के सभागार में नारद जयंती और पत्रकार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। एएएफटी इस आयोजन के मुख्य अतिथि Asian Academy of Film & Television (AAFT )के संचालक प्रो. संदीप मारवाह थे । इस कार्यक्रम के मुख्य सलाहकार के ऐ बद्रीनाथ विशिष्ट (भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय) थे । कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता (NCDEX) के पब्लिक रिलेशन के प्रबंधक भुवन भास्कर ने की।
इस अवसर पर संदीप मारवाह ने कहा कि आजकल शीघ्र समाचार देने के कारण कई बार गलत समाचार भी चला जाता है। उन्होंने अध्ययन पर जोर दिया और कहा की एक पत्रकार को सत्य निष्ठा के साथ -साथ भाषा पर भी अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
बद्रीनाथ ने नारद जी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही । उन्होंने बताया कि महर्षि नारद ब्रह्मांड के प्रथम पत्रकार होने के साथ -साथ एक आदर्श पत्रकार भी थे।
भुवन भास्कर ने बताया कि पत्रकार के लिए पत्रकारिता एक धर्म की तरह है, और पत्रकारिता का एक धर्म है- निष्पक्षता। आपकी लेखनी तभी प्रभावी हो सकती है जब आप निष्पक्ष होकर पत्रकारिता करें। पत्रकारिता में आप पक्ष नहीं बन सकते। हां,पक्ष बन सकते हो लेकिन केवल सत्य का पक्ष। कार्यक्रम में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले अलग अलग संस्थान से जुड़े पत्रकार और पत्रकारिता के विद्यार्थी सम्मलित थे। सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अनिल त्यागी, पदम सिंह, मुकेश गुप्ता, लखीचंद, राकेश सिंह, विशाल कुमार, प्रकाश श्रीवास्तव, शुभ्रांशु, अंकुर अग्रवाल और दुर्गेश शर्मा भी उपस्थित थे।