Noida News: केजरीवाल अपनी जुबान का प्रदूषण कम करें: महेन्द्र नाथ
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 04:01 PM
नोएडा। केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पांडे ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी जुबान के प्रदूषण को कम करके जनहित के लिए प्रदूषण को रोकने का काम करें। सुप्रीम कोर्ट भी प्रदूषण रोकने में नाकाम दिल्ली की सरकार के कामकाज पर कड़ी टिप्पणी कर चुका है।
केन्द्रीय मंत्री ने यह बात नोएडा शहर में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सेक्टर-16ए में डीएनडी फ्लाईओवर के किनारे प्रदेश के पहले स्मॉग टावर के शुभारंभ पर कही। केंद्रीय मंत्री ने नारियल तोड़कर और फीता काटकर विधिवत रूप से बटन दबाकर इसका शुभारंभ किया।
उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार देश हित में जो भी कदम उठाती है वह ठोस कदम होता है। लेकिन दिल्ली की सरकार प्रदूषण रोकने के बजाय विज्ञापन पर ज्यादा ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि नोएडा में प्रदूषण पर वार के लिए स्थापित टावर एक बड़ा कदम है। इसके लिए उन्होंने प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी और भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सीएमडी डॉ नल्ली सिंगल को भी बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि इस टावर से आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण में कमी आएगी। उन्होंने बीएचईएल कंपनी और नोएडा प्राधिकरण को इस सौगात के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शहर में अन्य टावर भी लगाए जाएं। जिस पर प्रदूषण से मुक्ति मिल सके।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक पंकज सिंह ने कहा कि बी एच ई एल की ओर से 4 करोड रुपए खर्च कर स्मॉग टावर दूसरी से खतरनाक तत्व खींचने के बाद वायु को शुद्ध करके छोड़ेगा। पूरी तरह से स्वदेशी इस टावर को भी अचल की हैदराबाद इकाई में डिजाइन किया गया। जबकि इसका निर्माण हरिद्वार इकाई में हुआ। 80000 घन मीटर प्रति घंटे की क्षमता से चलने वाले इस टावर की ऊंचाई 20 मीटर है। इसका ध्वनि स्तर 65 डिसएबल है।
इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी , नोएडा प्राधिकरण के मुख्य महाप्रबंधक राजीव त्यागी सहित भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता व अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।