
Noida News: मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने एक कॉल सेंटर पर धावा बोल दिया, जिसके बाद कॉल सेंटर पर जमकर लात घुसे चले। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर 63 क्षेत्रांतर्गत एक कॉल सेंटर स्थित है। बताया जाता है कि यहां पर कार्तिक दास और सोनू शर्मा दोनों नौकरी करते थे। लेकिन किन्हीं कारणों से सोनू शर्मा ने नौकरी छोड़ दी।
बताया जाता है कि दो दिन पूर्व सोनू शर्मा अपने साथ कई अन्य लोगों को लेकर कॉल सेंटर पहुंचा, जहां पर उसकी कार्तिक दास के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों के बीच कॉल सेंटर के भीतर ही जमकर लात घुसे चले। मारपीट की यह घटना सीसी टीवी कैमरों में भी कैद हो गई।
मामले की जानकारी थाना पुलिस से की गई तो पुलिस ने घायल कार्तिक दास को मेडिकल के लिए भेज दिया और आरोपी सोनू शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा अन्य जांच पड़ताल की जा रही है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।