
Noida News (चेतना मंच)। थाना फेस-3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव से एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने पड़ोस के युवक पर अपहरण का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
मूल रूप से बिहार निवासी राकेश (काल्पनिक नाम) अपने परिजनों के साथ गढ़ी चौखंडी गांव में किराये के मकान में रह रहे हैं। शुक्रवार को उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से सामान लेने के लिए मार्केट गई थी। इसके पश्चात वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस दौरान परिजनों को पता चला कि पड़ोस में रहने वाला युवक भी लापता है। राकेश ने पड़ोस मे रहने वाले युवक पर अपनी बेटी के अपहरण का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
नोएडा ग्रेटर- नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।