
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी पर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने गैंगस्टर सुंदर भाटी की अवैध कमाई से बनाई गई करोड़ों का मकान को कुर्क करने की कार्यवाही की है।
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी के खिलाफ थाना कासना में गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। इसकी जांच थाना जेवर पुलिस द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान सुंदर भाटी की कई अवैध संपत्तियों के बारे में पता चला था।
गैंगस्टर सुंदर भाटी संगठित अपराध के जरिए करोड़ों रुपये का साम्राज्य स्थापित किया था। उसकी दिल्ली के मयूर में विहार में स्थित 105 गज में बने हुए चार मंजिला मकान को भी चिन्हित किया गया था। जिसको आज कुर्क करने की कार्यवाही की गई। इस मकान की कीमत लगभग 3.50 करोड़ रुपये बताई जाती है। जेवर कोतवाली पुलिस ने मकान कुर्क करने की कार्यवाही की है।
आपको बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी इन दिनों सोनभद्र जेल में बंद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में भी संगठित अपराध करने में सुंदर भाटी कुख्यात है। Noida News
@CP_Noida के नेतृत्व में 14(1) गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के तहत गैंगलीडर सुंदर भाटी की अचल सम्पत्ति दिल्ली स्थित 105 वर्ग गज निर्मित मकान जिसकी कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये को कुर्क किया गया। "हमारा उद्देश्य अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त कर, समृद्ध समाज का निर्माण करना है।" pic.twitter.com/L0YXA1UoNn
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) August 8, 2023