
Noida News[/caption]
Noida News:
किसी भी लिंक पर बेवजह स्ट्राइ कर लिंक को ओपन ना करें आप किसी भी मुसीबत में फंस सकती हैं। अब तो फ्रॉड के और भी नए-नए तरीके हो रहे हैं जैसे कि किसी ने आप को कॉल किया आपने फोन पर हेलो हेलो कहां दूसरी तरफ से कोई आवाज ही नहीं इतने में ही अब यह नया फ्रॉड शुरू हो गया है कि कोई ओटीपी नहीं कुछ नहीं सिर्फ आपके कनेक्ट होने के कुछ समय बाद ही मैं आपके सारे कॉल डिटेल्स लेने की क्यूआर सेटिंग frauds के पास होती है। अगला कार्यक्रम कैटवॉक था । धन्य है पारुल.. जिन्होंने फोन पर पूरे विश्व की मौडलस इन महिलाओं को 10 दिन दिखा दिखा कर म्यूजिक के साथ कड़ी मेहनत से कैटवॉक सिखलाई थी सबसे बड़ी बात थी मशहूर मोडलों जैसा ऐटिटूड। दिल किसके पास नहीं होता है। कभी-कभी सच भी देखने में धुंधला सा लगने लगता है। परंतु जब आंखों से देख रहे हों तो यकीन कैसे न हो। लगभग सभी महिलाएं 25 से 50 वर्षों से ऊपर ही थीं । अब यह तो सिखाने वालों की महारत ही है न जो आफरीं आफ्रिन म्यूजिक पर स्टेज पर आ कीर्तन में होने वाले नृत्य सा डांस पूरे कॉनफिडेनस के साथ कर गईं थीं । आयु, मोटापा फैट कहीं भी हो कोई मैटर ही नहीं था ऐसे में महिलाएं पूरे बैलेंस के साथ झूम झूम कर स्टेज फोड़ रही थीं। हर आयु वर्ग की महिला सलवार कमीज, साड़ी लहंगा साथ में 16 शृंगार के साथ वहां पर तैयार होकर अपनी प्रस्तुति देने को आई थी। परंतु यह भी सच है कि इन सब उत्सवों के लिए एक अच्छा मौका तथा एक स्वस्थ टीम भी बहुत जरूरी है। मैं पता नहीं कौन से ख्यालों में चली गई थी ? पर मेरी तंद्रा कृष्णा के वक्तव्य से टूटी देखो मेरी बहनों कभी भी आदमी से मार मत खाओ वह भी ये सोच कर की तुम्हारा आदमी तुम से प्यार भी तो करता है बिल्कुल भी इस भुलावे में न रहना। महंगाई के इस दौर में कहीं नहीं जाएगा आदमी घर ही लौट कर आएगा । हाँ मार या मात खाने लगीं तो वो भी तुम्हारे गधेपन को समझ लेगा। महिलाएँ जोर जोर से ताली बजा रहीं थीं। मुझे निर्णायक बनाया था इसलिए मैं स्टेज की और जा रही थी। दिल में एक ही बात बार बार आ रही थी कि विचार और व्यवहार वो फूल हैं जो सम्पूर्ण व्यक्तित्व को महका देते हैं। मॉडल बनी महिलायें सब ही स्टेज पर बहुत ही खुश थीं मुस्कुरा रहीं थीं। सामने बैठी महिलाएँ जोर जोर से ताली बजा रहीं थीं।