एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटने से लाखों का जीना हुआ मुहाल
Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 02:06 PM
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार जा रहा ट्रक पलट गया। ट्रक पर गेंहू लदे हुए थे, जो एक्सप्रेसवे पर कई किलो मीटर तक बिखर गए। गेंहू के बोरे भी जगह-जगह पड़े हुए थे। जिसकी वजह से एक्सप्रेसवे पर कई किलो मीटर लंबा जाम हो गया। सूचना मिलते ही नोएडा की ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की एक टीम ने क्रेन की मदद से ट्रक को किनारे किया, वहीं एक्सप्रेसवे पर फैले बोरों को भी हटाया। जिसके बाद लोगों को जाम से राहत मिली। Noida News
नोएडा के सेक्टर 128 के पास एक्सप्रेसवे पर पलटा ट्रक
ग्रेटर नोएडा के परी चौक से महामाया फ्लाईओवर की ओर आने वाले सड़क पर सेक्टर-128 के पास गुरुवार सुबह गेहंू से भरा ट्रक पलट जाने से 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान सैंकड़ों गाड़ियों समेत हजारों लोग जाम में फंस गए। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे दिखे। पुलिस अधिकारियो का कहना है कि एक्सप्रेसवे मार्ग पर पलटे हुए ट्रक को हाइड्रा की मदद से साइड करवाया गया। ट्रैफिक को जल्द ही सामान्य कर दिया जाएगा। Noida News
सडक पर बिखरे गेहू को हटाते पुलिसकर्मी
ट्रक पलटने से गेंहू के बोरे एक्सप्रेसवे पर फैल गए। कुछ पैकेट सही थे, जबकि अधिकतर पैकेट फटने से रोड पर ही गेहूं फैल गया। सूचना पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने पहुंचकर फैले हुए गेंहू और बोरों को हटाया। इस हटाने में काफी समय लग गया। जिससे परीचौक से नोएडा वाले एक्सप्रेसवे मार्ग पर लम्बा जाम लग गया। जाम में कई लोग ऐसे थे जो आॅफिस के लिए निकले थे, लेकिन जाम में फंसने से वे लेट हो गए। ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर पलटे ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क के किनारे रखकर ट्रैफिक सामान्य करने मे जुटे है। Noida News