
Noida News (चेतना मंच)। भाजपा सरकार भू-माफियाओं के खिलाफ कितनी भी कार्रवाई कर ले, लेकिन भू-माफिया अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही एक मामला नयागांव एवं इलाहाबास में देखने को मिला है।
आपको बता दें कि इलाहाबास एवं नया गांव में करोड़ों रुपये की ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन पर कब्जे को लेकर एक भूमाफिया काफी दिनों से सक्रिय है। इलाहाबास का रहने वाला एक भू-माफिया इस जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण का काम करना चाह रहा है। इसको लेकर दो लोग आपस में ही उलझ गए हैं। समय-समय पर भू-माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई करता रहता है। लेकिन इन भू-माफियाओं को जैसे ही मौका मिलता है। यह अपने कारनामे करने से बाज नहीं आते। अभी हाल ही में जिला प्रशासन ने भू माफियाओं की सूची भी जारी की थी। यही नहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किया है कि किसी भी भूमाफिया को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए यह भूमाफिया गांव में पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर अपनी नजर गड़ाये हुए हैं।
सूत्र बताते हैं कि उक्त भूमाफिया पहले भी करोड़ों रुपये मूल्य की ग्राम समाज की जमीन को कब्जा कर बेचने काम कर चुका है। यदि इस मामले की जांच कराई जाए तो इसमें कई सफेदपोश लोगों के चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं। लेकिन यहां पर जिला प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली से माफियाओं को फायदा मिल रहा है। भू-माफियाओं की बोलती तूती के आगे आम जनता पूरी तरह से बेबस है। इलाहाबास का रहने वाला काफी समय से नए गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने के फिराक में आ रहा है। अब देखना है जिला प्रशासन इस भू-माफिया पर कार्रवाई करते हैं या नहीं या तो आने वाला समय बताएगा।