नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के हाजीपुर गांव के एक पीजी में रहने वाले एचसीएल टेक्नोलॉजी कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव के कमरे से चोरों ने दो लैपटॉप, नगदी नोटबुक व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की दूसरे घटना को चोरों ने छलेरा गांव में अंजाम दिया। चोर यहां से दो मोबाइल फोन स्मार्ट घड़ी व 5 हजार रुपए चोरी कर ले गए।
सेक्टर-126 स्थित एचसीएल टेक्नोलॉजी कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत जेपी पाठक ने बताया कि वह हाजीपुर स्थित एक पीजी में किराए पर रह रहे हैं बीते 15 अक्टूबर को वह देवरात्रि कार्य कर अपने कमरे में सो गए इस दौरान दरवाजा खुला रह गया। सुबह जब मैं सो कर उठे तो उन्हें कमरे में रख दो लैपटॉप एयरफोन नोटबुक व 4 हजार रुपए गायब मिले।
चोरों ने छालेरा गांव में चोरी को अंजाम दिया
चोरी की दूसरी घटना को चोरों ने छालेरा गांव में अंजाम दिया स्वराज सिंह के मकान में किराए पर रहने वाले नूर आलम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 15 अक्टूबर की रात्रि को अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर दो मोबाइल फोन स्मार्ट घड़ी व 5 हजार रुपए चोरी कर लिए। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीडि़तों की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
मुकदमा वापस लेने के लिए सैन्य अधिकारी को दी धमकी
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 में एक महिला ने पड़ोसी के खिलाफ गाली गलौज व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी उस पर पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने का दवाब डाल रहा है।
एडब्ल्यूएचओ गुरजिंदर विहार सोसाइटी में रहने वाली रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल जयंती गिरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला वेद सिंह सोलंकी अक्सर उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। उन्होंने बताया कि वेद सिंह सोलंकी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट गाली गलौज में अभद्र व्यवहार करने के आरोप में दो मुकदमे दर्ज कराए थे। इन मुकदमों को वापस लेने के लिए आरोपी उन पर लगातार दबाव बना रहा है आरोपी वेद सिंह सोलंकी ने उनके मुकदमे के गवाह कैप्टन राघवेंद्र राय पर भी 20 अगस्त को हमला कर उनका सिर फाड़ दिया था। इस मामले में वह जेल गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद वेद सिंह सोलंकी उनके साथ लगातार गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा है।
महिला को साइबर ठग ने लगाया चूना
ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के डिजाइनर आर्च ई होम्स सोसायटी में रहने वाली एक महिला को साइबर ठगने निशाना बनाकर 45000 रुपये का चूना लगा दिया। साइबर ठग उधर के पैसे लौटाने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। मोहनलाल मीणा ने बताया कि बीते 12 अक्टूबर को उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर एक अनजान व्यक्ति ने फोन कर कहा कि उनके पति ने उनके खाते में हजार रुपए ट्रांसफर करने को कहा है। कुछ समय बाद उक्त व्यक्ति ने उनकी पत्नी को फोन कर बताएं कि गलती से उनके खाते में 15000 की जगह 60000 ट्रांसफर हो गए हैं। उक्त व्यक्ति ने उनकी पत्नी से बाकी के 45000 रुपए वापस लौटने को कहा जिस पर उन्होंने बताए गए अकाउंट में 45000 पेटीएम से ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब उन्होंने अपना खाता चेक किया तो पता चला कि उनके खाते में 60000 ट्रांसफर नहीं हुए थे। उक्त व्यक्ति ने उन्हें 45000 का चूना लगा दिया है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात साइबर तक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।