Noida News: मार्केट में खड़ी कार से लैपटॉप, बैग चोरी, आप भी हो जाइए सावधान
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:37 AM
Noida News: (चेतना मंच) रात के अंधेरे में और चोरी छुपे तो आपने चोरी की कई घटनाओं के बारे में सुना होगा। लेकिन आज कल तो चोर इतने शातिर हो गए हैं कि आंखों के सामने से आपका कीमती समान लेकर चले जाएंगे, और आपको पता भी नहीं चलेगा। ऐसी ही एक घटना नोएडा से सामने आई है। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-42 में चोरों ने एक कार से लैपटॉप, 6 हजार रूपए, बैग आदि चोरी कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Noida News in hindi
सेक्टर-42 मार्केट की घटना
सेक्टर-49 यामाहा विहार निवासी रिचा चौधरी ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह गत 16 अगस्त को अपने ऑफिस से घर लौट रही थी। सेक्टर-42 मार्केट में वह कुछ सामान खरीदने के लिए रुकी। कार को मार्केट के बाहर खड़ी कर वह सामान लेने चली गई। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी तो उसे कार से लैपटॉप, बैग गायब मिला। उसने आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। आप सोच सकते हैं कि आपको किस हद तक सतर्क रहने की आवश्यकता है। भरी बाजार में चोरी हो गई। मार्केट से समान लाने में कितना ही वक्त लगता है, लेकिन इतने कम समय में शातिर चोर ने कार से कीमती सामान उड़ा लिए।
सीसीटीवी फुटेज की तलाशी जारी है
थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने यह दावा किया है कि साथ ही रिचा को यह आश्वासन भी दिया है कि वह जल्द से जल्द चोर को पकड़ कर सामने ले आएंगे।
Noida News: तलाक लेने कोर्ट पहुंचा पति, ससुराल वालों ने लगा दी पिटाईदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।