
Noida News: सांस्कृतिक चेतना के प्रचार-प्रसार को समर्पित संस्था नई पहल व सेक्टर-26 रेजिडेंट वेलफेयर एंड कल्चरल सोसायटी द्वारा हास्य कवि सम्मेलन ‘उल्लास-2023’ का शानदार आयोजन किया गया। हास्य कवि सम्मेलन में कवियों द्वारा प्रस्तुत रचनाओं ने श्रोताओं को खूब हंसाया। सेक्टर-26 स्थित गंगोत्री सभागार में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन ‘उल्लास-2023’ में देश के नामचीन कवियों ने अपनी हास्य रचनाएं प्रस्तुत की।
नई पहल संस्था के संयोजक युवा हास्य कवि विनोद पाण्डेय के संचालन एवं पद्मश्री डॉ सुनील जोगी की अध्यक्षता में सम्पन्न इस कवि सम्मेलन में राजेश चेतन, दीपक गुप्ता, विकास बौखल एवं कुशल कुशवाह ने अपनी कविताओं से चार चाँद लगा दिए।
कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर-26 आरडब्ल्य एण्ड सीएस के अध्यक्ष गोविंद शर्मा के उद्बोधन से हुई। नई पहल संस्थापक सदस्य एस सी मिश्रा ने सभी को धन्यवाद दिया।
नई पहल के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा ने कवि सम्मेलन का संचालन किया। कवि विनोद पाण्डेय के सरस्वती वंदना से शुरू हुआ कवि सम्मेलन पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी के ‘राम’ कविता पर सम्पन्न हुआ जब सारे श्रोता खड़े होकर तालियाँ बजाने लगे।
[caption id="attachment_85997" align="alignnone" width="694"]
Noida News[/caption]
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नोएडा के एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कवि सम्मेलन का खूब आनंद लिया। उन्होंने कहा कि ‘हँसी एक वरदान है जो सिर्फ मनुष्य को मिली है, इसलिए हमें हँसते मुस्कुराते रहना चाहिए’।
कवि सम्मेलन में सेक्टर-26 से ओपी बंसल, नरेश जैन, सुनील माद्रा, सुशील खण्डेलवाल, संदीप गुप्ता,एससी मित्तल, ओपी गर्ग, जेपी ढौढीयाल, अविनाश त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोक शर्मा, महेश सक्सेना, डॉ. पीयूष द्विवेदी, हरीश वर्मा, अशोक श्रीवास्तव, पवन यादव, योगेन्द्र सिंह, हरीश मिश्रा, हरीश त्रिपाठी, श्वेता भारती, मुकुल बाजपेयी, प्रेम सागर शर्मा, अरुण शर्मा, अरुण जोशी, गुलशन शर्मा, अम्बरीश त्रिपाठी, विक्रम शर्मा, राजेंद्र उप्रेती, गौरव मीत, कुलदीप बरतरिया, अशोक पांडेय आदि उपस्थित रहे।