
जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहा वीडियो नोएडा के सेक्टर 126 का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक गाड़ी की बोनट पर बैठा है, जबकि बाकी दो युवक गाड़ी की खिड़कियों से लटकते हुए रील बना रहे थे। युवाओं की इस हरकत से वो ना सिर्फ अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं बल्कि उनके इस खतरनाक करतब से आम जनता को भी खतरा हो सकता है।
[video width="478" height="850" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/01/1000015625.mp4"][/video]