
Noida News : उत्तर प्रदेश के हापुड में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेशभर की कचहरी (जिला न्यायालय) मंगलवार को भी बंद रहेंगे। नोएडा व ग्रेटर नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के वकील उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव (CS) तथा पुलिस महानिदेशक (DGP) के पुतले जलाएंगे।
आपको बता दें कि हापुड में वकीलों पर लाठीचार्ज किए जाने का माला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। लाठीचार्ज के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी के खिलाफ आंदोलन चलाए हुए हैं। मंगलवार को सूचना मिली है कि अधिवक्ता मंगलवार को भी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान आज वकीलों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा और यूपी के मुख्य सचिव तथा डीपीपी विजय कुमार के पुतलों का दहन करेंगे। नोएडा (गौतमबुद्धनगर जनपद) समेत पूरे प्रदेश के वकील हड़ताल पर है।
हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के मामले में एक जांच कमेटी बनाई गई है। CM योगी आदित्यनाथ के आदेश पर बनाई गई इस जांच कमेटी का विस्तार किया गया है। पूर्व जज हरिनाथ पांडे को कमेटी में शामिल किया गया है। यह कमेटी मेरठ के कमिश्नर की अध्यक्षता में बनाई गई है। IG मेरठ, DIG मुरादाबाद कमेटी में पहले से ही शामिल है। 4 सदस्यीय यह लाठीचार्ज मामले की जांच कर रही है। Noida News