Noida News : उखड़ने लगी है एलिवेटेड के भ्रष्टाचार की परतें
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:48 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:48 AM
- निरीक्षण के बाद लिये नूमने-टीएसी टीम ने की एलीवेटिड रोड की जांच- सीईओ के आदेश पर गठित हुई थी जांच टीम
Noida : नोएडा। आज नोएडा प्राधिकरण, टेक्नीकल ऑडिट सेल (टीएसी) तथा कंसलटेंसी कंपनी की टीम ने नोएडा के एलीवेटिड रोड की जांच की तथा नमूने लिए। टीएसी के प्रभारी प्रवीण सलोनिया, वर्क सर्किल-2 के प्रभारी राहुल शर्मा तथाा वरूण गुप्ता समेत टीम के सदस्यों ने सेक्टर-18 से सेक्टर-61 के बीच बने एलीवेटिड रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उखड़ी सड़क व पैचवर्क का निरीक्षण कर नमूने लिये गये। वहीं अन्य खामियों की भी जांच की गयी।
न्मूनों की जांच प्राधिकरण की लैब के अलावा सूचीबद्ध तीन लैब से करायी जाएगी। 10 दिन में लैब की रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
बता दें एमपी रोड नं.-242 पर आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड ने इस एलीवेटिड का निर्माण किया था। कंपनी को यह निर्माण कार्य 415.47 करोड़ रूपये में करना था। 28 फरवरी 2018 को 468.90 करोड की लागत से एलीवेटिड का निर्माण कार्य पूरा हुआ। कंपनी को 5 वर्ष तक इसका अनुरक्षण करना था लेकिन मामला आरबीट्रेशन में लंबित होने के कारण पैचवर्क तथा रिसरफेसिंग का कार्य किसी अन्य एजेंसी से कराया गया। लेकिन अब सड़क उखड़ गई है। शिकायत पर सीईओ ने इस मामले की जांच के आदेश दिये थे तथा जांच कमेटी गठित की थी।