Noida News : जिंदगी जीने का जज्बा फौजियों से सीखेंः डा. महेश शर्मा
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:46 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:46 AM
Noida : नोएडा। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज सेक्टर-27 के क्लब-27 में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम कैलाश अस्पताल समूह तथा परामर्श (ईसीएचएस) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि विधिवत दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के विकास तथा उत्थान में फौजियों की भूमिका किसी से छिपी नहीं है। फौजियों की सेवा व सम्मान में वे हमेशा तत्पर खड़े मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जिंदगी जीने का जज्बा हमें फौजियों से सीखना चाहिए।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर लेफ्टीनेंट जनरल नितिन कोहली, मेजर जनरल अजय गहलौत, बिग्रेडियर जे.एस. राजपूत, एवीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कर्नल आईजी सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।