Noida news : वैदिक कन्या इण्टर कॉलिज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Noida news: Legal literacy camp organized at Vedic Girls Inter College
भारत
चेतना मंच
14 Dec 2022 05:09 PM
Noida News : राजीव कुमार वत्स, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन वैदिक कन्या इण्टर कॉलिज, दादरी में किया गया। शिविर में राजीव कुमार वत्स ने छात्राओं को विभिन्न अधिकारों की जानकारी, अधिकारों को प्राप्त करने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, अधिनियम की धारा 12 के अन्तर्गत नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार, लोक अदालत के आयोजन एवं लोक अदालत के अन्तर्गत आने वाले मामलों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई।
Noida News :
शिविर में राजीव कुमार वत्स, अपर जिला जज/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ रामकृष्ण, नायब तहसीलदार दादरी, कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीमती अनुपमा, मंच संचालक अतिदीपा मौर्य, रजनी, कन्या वेदिक इंटर कॉलेज दादरी पीएलवीगण राजवीर सिंह अकेला, विमलेश शर्मा, दिनेश भारद्वाज बालचंद नागर सतपाल, संजय शर्मा व अधिक सख्या शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रही।