Noida News:सीएम को लिखा पत्र, आज पुलिस आयुक्त से मिलेंगे
image description
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:15 PM
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि ऐसे कृत्य करने वाले न सिर्फ असामाजिक तत्व हैं बल्कि देशद्रोही भी हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्र्यवाही की जाए।
इस बाबत पूछने पर श्री गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है तथा आज पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह से मिलकर दोषी लोगों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।