
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में लिफ्ट गिरने से होने वाले हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा समाचार के अनुसार नोएडा के सेक्टर 110 में स्थित यथार्थ अस्पताल में गुरुवार को अचानक से सर्विस लिफ्ट गिर कई। इस हादसे में चार लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को नोएडा के सेक्टर 110 के यथार्थ अस्पताल में एक सर्विस लिफ्ट अचानक से 8 फुट ऊंचाई से नीचे आ गिरी। लिफ्ट के गिरते ही लिफ्ट में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। लिफ्ट गिरते ही अस्पताल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। जानकारी मिलते ही अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी हासिल की।
एडीसीपी नोएडा सेट्रल ने बताया कि नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में गिर गई। इस लिफ्ट में सामान ले जाने का काम किया जाता है। घटना के दौरान अस्पताल में काम करने वाले चार लोग मौजूद थे। तार टूटने से लिफ्ट झटके से नीचे गिरी।
जानकारी मिलने के बाद फेस-2 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बाहर निकल गया है। बताया जाता है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घायलों में सिद्धनाथ, सृष्टि श्रीवास्तव, अर्जुन और सुखदेव माली लिफ्ट में सवार थे। इन्हें चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।