Noida News : ग्रीन बेल्ट व ओपन जिम पार्क में लाईट लगे
नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 09:06 PM
नोएडा । सेक्टर-45 के निवासियों ने ग्रीन बेल्ट व ओपन जिम पार्क में लाईट लगवाने तथा सेक्टर में नालियों व सीवर की सफाई का मुददा प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने उठाया।
नोएडा आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) ने सहयोगी अधिकारियों के साथ सेक्टर-45 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने अवगत कराया कि सेक्टर में 300.01 लाख रूपये के 7 कार्य पूर्ण कराये गये हैं। 299.33 लाख के 3 कार्य प्रगति पर हैं। साथ ही 599.83 लाख के 5 कार्य प्रस्तावित हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर में 58 एलईटी लाईट तथा 25 एलईडी लाइट लगाई गई हैं। नोएडा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेक्टरवासियों ने ओपन जिम पार्क के पास डस्टबिन रखवाने, बंद सीवर की लाइनों को खुलवाने, सेक्टर की शेष बांउड्रीवाल कार्य को पूर्ण करने, आंतरिक सडक़ों के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के साथ ही सेक्टर के अंदर कॉमर्शियल गतिविधियों को बंद कराने की मांग भी रखी। इस दौरान कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जेएम आर्चिड सोसायटी के नवनिर्मित एओए टीम को भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष पंकज झा, मंडल उपाध्यक्ष अरूण बैसोया और देशराज सिंह ने बधाई दी।
यह संगठन फ्लैट बॉयर्स के हितों के लिए काम कर रहा है। एओए में आनंद उपाध्याय अध्यक्ष व एससी भल्ला उपाध्यक्ष सहित आठ पदाधिकारी हैं।