नोएडा शहर की तरह सेक्टरों में बांट दिया गया है पूरा गौतमबुद्धनगर, खास है वजह
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:33 AM
Noida News : पूरे गौतमबुद्धनगर जिले को नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा शहरों की तरह सेक्टरों में बांटा गया है। नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्धनगर जिले में कुल 120 सेक्टर बनाए गए हैं। सेक्टरों की पूरी व्यवस्था को संभालने के लिए पांच हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की फौज भी नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर तथा दादरी समेत पूरे गौतमबुद्धनगर जिले में तैनात की गयी है। नोएडा की तरह पूरे गौतमबुद्धनगर जिले को सेक्टरों में बांटने की वजह भी बेहद खास है।
Noida News
26 जोन तथा 120 सेक्टरों में बांटा गौतमबुद्धनगर को
आपको पता ही है कि देश में लोकसभा का आम चुनाव हो रहा है। इसी कारण हर लोकसभा सीट पर शांतिपूर्ण चुनाव कराने का जिम्मा जिला प्रशासन का है। नोएडा ( गौतमबुद्धनगर) लोकसभा सीट का बड़ा हिस्सा गौतमबुद्धनगर जिले में पड़ता है। इसी कारण गौतमबुद्धनगर जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी तथा डीएम.... मनीष कुमार वर्मा ने नोएडा सीट पर चुनाव कराने के लिए खास व्यवस्था की है। इसी व्यवस्था के तहत पूरे गौतमबुद्धनगर जिले को 26 जोन तथा 120 सेक्टरों में बांटा गया है। नोएडा सीट पर चुनाव तक पूरी व्यवस्था को चाकचौबंद बनाए रखने की जानकारी जिलाधिकारी तथा जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी है।
लोकसभा चुनाव को लेकर खास है व्यवस्था
उन्होंने कहा कि 5000 पुलिसकर्मियों के साथ पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी की कंपनी और होमगार्ड रहेंगे मुस्तैद। 13,400 शस्त्र थानों या फिर असलाह की तीन दुकानों पर लोग जमा करा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल बिगाडऩे नही दिया जाएगा। हर बूथ व क्षेत्र पर नजर रख जाएगी। इसके लिए नोएडा विधानसभा में 10 जोन व 36 सेक्टर, दादरी विधानसभा में 10 जोन व 42 सेक्टर और जेवर विधानसभा में 6 जोन व 42 सेक्टर बनाए गए हैं। औसत हर 20 बूथों पर एक सेक्टर और 74 बूथों पर एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। वहीं, तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 9 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 9 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 3-3 वीडियो सर्विलांस टीम - तैनात की गई है। टीमें क्षेत्र में दौरा कर नकदी - व शराब समेत चुनाव व्यवस्था को बिगाडऩे वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगी।
सीमा पर रहेगी खास नजर
अपर पुलिस आयुक्त शिव हरी मीणा ने बताया कि जिले में दिल्ली व हरियाणा की सीमा से आने-जाने के 24 रास्ते हैं। जबकि बुलंदशहर, बागपत और गाजियाबाद से लगे हुए 23 रास्ते हैं। इन सभी पर पुलिस निगरानी रख रही है। सभी एंट्री प्वाइंट पर रजिस्टर भी रखा जाएगा जिसमें आने-जाने वाले संदिग्धों का रिकॉर्ड भी रहेगा।
पुलिस ने जिले के 1088 हिस्ट्रीशीटर की सूची तैयार की है। साथ ही, सभी थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। जिन पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, रासुका समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, 13,400 शस्त्र जमा करवाए जाएंगे। लाइसेंसधारक संबंधित थानों या फिर असलाह की तीन दुकानों पर शस्त्र जमा कर सकते हैं।