बड़ी खबर : 15 हजार करोड़ रूपए के जीएसटी घोटाले की कड़ी से कड़ी जोड़ना जारी, बहुत बड़ा मामला
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:16 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:16 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा समेत आसपास के शहरों में 15 हजार करोड़ रूपए की जीएसटी घोटाला एक पहेली बना हुआ है। नोएडा कमिश्नरी पुलिस जीएसटी के इस बड़े घोटाले की हर कड़ी को आपस में जोडऩे का भरपूर प्रयास कर रही है। घोटाले में शामिल नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के दर्जनों घोटालेबाज सलाखों के पीछे हैं।
Noida News
6 महीने पहले शुरू 15 हजार करोड़ के घोटाले में नोएडा पुलिस 25 हजार के ईनामी घोटालेबाज को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही हे। नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस इस मामले की कड़ी से कड़ी जोडऩे का पूरा प्रयास कर रही है।
रिमांड पर पूछताछ जारी
नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को जीएसटी घोटाले के एक आरोपी को 30 घंटे के लिए रिमांड पर लिया है। ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल से लाकर नोएडा पुलिस इस घोटालेबाज से सवाल पूछ रही है। नोएडा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि 15 हजार करोड़ रुपये के जीएसटी धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट में सरेंडर करने वाले हरियाणा के हिसार के कुनाल मेहता पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। आरोपित ने चार मार्च को कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस ने कोर्ट से उसकी रिमांड मांगी थी। पता चला है कि कुनाल हिसार में सेकेंड हैंड कारों की खरीद व ब्रिकी करता है। इसी दौरान वह गांव के पास के रहने वाले एक युवक के सम्पर्क में आया, जो जीएसटी फर्जीवाड़े के गिरोह में शामिल था। कुनाल उसके इशारे पर रुपये और दस्तावेजों को पहुंचाने का काम करता था। फर्जी फर्म जीएसटी नंबर सहित तैयार करके फर्जी बिलों का उपयोग करने के बाद जीएसटी रिफंड लेकर सरकार को हजारों करोड़ का नुकसान पहुंचाने के मामले का पर्दाफाश किया था। मामले में कुनाल के घर की कुर्की का आदेश न्यायालय से जारी हुआ था। कुर्की के डर से आरोपित ने आत्मसमर्पण किया था।