Noida News : रेस्टोरेंट की आड़ में ग्राहकों को पिलाई जा रही थी शराब
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:52 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:52 AM
Noida : नोएडा । गौर सिटी प्रथम के पास स्काई बोट रेस्टोरेंट की आड़ में ग्राहकों को पिलाई जा रही थी शराब और बीयर, आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर वहां से भारी मात्रा में शराब और बीयर की बोतलें बरामद की।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर ने बताया कि आबकारी टीम के इंस्पेक्टर गौरव चंद्र एवं रवि जायसवाल के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर गौर सिटी प्रथम स्काई बोट रेस्टोरेंट में ग्राहकों को पिलाई जा रही थी शराब और बीयर।
आबकारी टीम ने मौके से अमित यादव, गिरी नाथ नेगी एवं जोगा सिंह को गिरफ्तार कर मौके भारी मात्रा में खाली शराब की बोतलें एवं बीयर की बोतलें बरामद की। पुलिस होटल मालिक की तलाश कर रही है।