विज्ञापन

Noida News (चेतना मंच)। नोएडा शहर के कई व्यापारियों ने सेक्टर-65 स्थित मैसर्स लीजा क्लोदिंग एपेरल प्राइवेट लिमिटेड के स्वामियों पर लाखों रूपये का भुगतान अदा न करने का आरोप लगाया है। व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर समेत शीर्ष पुलिस अफसरों को पत्र लिखकर यह शिकायत की है।
पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में बालाजी थ्रेड मिल्स प्रा.लि. के स्वामी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने लीजा क्लोदिंग को धागा आपूर्ति किया था। कंपनी के स्वामी अश्मित यादव व सीमा यादव ने वर्ष 2021 से उनका 42 हजार रूपये का भुगतान नहीं किया।
इसी तरह टेक्सटाइल डिजाइनर्स इंडिया के स्वामी प्रदीप यादव ने भी आरोप लगाया है कि मैसर्स लीजा क्लोदिंग को धागे की आपूर्ति की थी। कंपनी पर उनका करीब 7 लाख रूपया बकाया है, लेकिन उनका भुगतान नहीं किया गया।
इसके अलावा अग्रवाल थ्रेड सेंटर के स्वामी निशांत अग्रवाल ने भी लीजा क्लोदिंग पर 1 लाख 80 हजार रूपये का भुगतान न करने का आरोप लगाया। इन व्यापारियों का कहना है कि पैसे मांगने पर लीजा क्लोदिंग के मालिकान धमकाते हैं तथा जो चेक जारी भी करते हैं तो उसका भुगतान रूकवा देते हैं।
Read More - Noida News : 100 मेहमान व 10 पकवान वाला बिल पास हुआ तो मर जाएंगे ‘भूखे’नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) का एक प्रतिनिधि मंडल नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम. से मिला। इस दौरान उन्होंने नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्यायों एवं उनके निस्तारण की बात सीईओ के सामने रखीं।
नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने बताया कि भंगेल एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट में हो रही देरी से वहां के निवासियों एवं दुकानदारों में भारी रोष है, इससे भंगेल सलारपुर और बरोला की ग्रामीण मार्किट ठप्प हो गई है। इसके साथ ही दर्जनों गांव और उतने ही सेक्टरों को परेशानी झेलनी पड रही है। इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष अजय चौहान एवं महासचिव पुनीत राणा उपस्थित रहे। Noida News
Noida News : ‘पैसे दे दो तो वेंडर लाइसेंस, वर्ना चक्कर लगाते रहो’
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।विज्ञापन